राजनांदगांव | पेंड्री के अटल आवास में युवक की आत्महत्या मामला में दंपती को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के पड़ोस में रहने वाले दंपती पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। लालबाग पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर को शोभित कुमार ढीमर ने अपने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजन सहित पड़ोसियों से पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि शोभित के पड़ोस में रहने वाली मीनाक्षी सोनकर और उसके पति ईश्वर सोनकर दो दिन पहले उससे जमकर मारपीट की थी। शोभित पर गंदे ईशारे करने का आरोप मीनाक्षी ने लगाया था। जिससे वह क्षुब्ध हो गया। शोभित ने बदनामी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।