राजनांदगांव I छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2022 बैच की शुभांगी गुप्ता ने नए जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में डिप्टी कलेक्टर के पद का पदभार ग्रहण किया। शुभांगी गुप्ता ने सीजी पीएससी 2022 में 5वां रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद में चयनित हुई हैं। इससे पहले इनका चयन संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में भी हुआ था। शुभांगी गुप्ता ने शिक्षा बीटेक कंप्यूटर साइंस में की है। उन्होंने रायपुर में रहकर अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण की। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली शुभांगी गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर में कार्मेल स्कूल से पूर्ण की। शुभांगी गुप्ता के पिता हरिनारायण गुप्ता अंबिकापुर में व्यापारी है।