राजनांदगांव। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित सब्जी मार्केट में एक युवक द्वारा औजार दिखाकर मुफ्त में सब्जी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाजार में दुकानदारों को धमकाते हुए उनसे सब्जियां मांग रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पताशाजी की जा रही है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।