राजनांदगांव। शहर के हलवाई लाइन निवासी श्री सुभाष चंद लुनिया (उम्र 62 वर्ष) का आकस्मिक निधन 3 फरवरी 2025 शाम 4:00 बजे हो गया। वे स्वर्गीय श्री पन्नालाल जी लुनिया के सुपुत्र थे। उनके निधन से परिवार सहित परिचितों में शोक व्याप्त है।
मंगलवार को होगी अंतिम यात्रा
स्व. सुभाष चंद लुनिया की अंतिम यात्रा 4 फरवरी 2025, मंगलवार को सुबह 11:30 बजे उनके निवास हलवाई लाइन से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुल परिवार में उत्तम चंद, प्रेम चंद, ऋषभ एवं श्रेयांश लुनिया हैं।