Bima Sakhi Yojana: सभी महिलाओं के लिए एक और बड़ी सौगात, बीमा सखी योजना के तहत अब हर महीने मिलेंगे 7000 रूपये, जाने आवेदन प्रोसेस भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीमा सखी योजना 2025 की शुरुआत की है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें :-1 एकड़ खेत में इस पेड़ की खेती से होगी 1 करोड़ की पक्की कमाई, गेहूं-धान की खेती भी नहीं है लाइन में, जाने A TO Z जानकारी
सरकार का उद्देश्य है कि हर घर की महिला सिर्फ गृहिणी न रहकर कमाई भी करे। इसी सोच के तहत बीमा सखी योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षित करके बीमा एजेंट की तरह काम करने का अवसर दिया जा रहा है।
Bima Sakhi Yojana: 1 साल से ही मिलेगी हर महीने इतने रूपये की मदद
इस योजना के अंतर्गत चुनी गई महिलाओं को पहले साल ₹7000, दूसरे साल ₹6000 और तीसरे साल ₹5000 प्रतिमाह सहायता दी जाएगी। यह पैसा सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा। साथ ही एलआईसी की तरफ से उन्हें बीमा क्षेत्र से जुड़ा व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वह एक योग्य बीमा सलाहकार बन सके। यह स्कीम केवल एक जॉब नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम है।
Bima Sakhi Yojana: किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बीमा सखी योजना का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं पर है, जिन्हें नौकरी और आर्थिक सुरक्षा की सबसे ज्यादा ज़रूरत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत एक लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
Bima Sakhi Yojana: पात्रता
- यह महिलाएं बन सकती हैं बीमा सखी
- महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- कम से कम 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है
- महिला भारत की स्थाई निवासी हो
- ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी
Bima Sakhi Yojana: दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की डिटेल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
Bima Sakhi Yojana: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी से भरें
- मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
- अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें
Bima Sakhi Yojana: सभी महिलाओं के लिए एक सुनहरा मौका
अगर आप या आपके घर की कोई महिला रोजगार की तलाश में है और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, तो बीमा सखी योजना एक शानदार मौका है। यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में सम्मान पाने का भी ज़रिया है।