ऑटोमोबाइल

Splendor को टक्कर देने Honda ने पेश की अपनी सबसे किफायती बाइक Shine 100 DX, माइलेज और फीचर्स में HF से आगे

Splendor को टक्कर देने Honda ने पेश की अपनी सबसे किफायती बाइक Shine 100 DX, माइलेज और फीचर्स में HF से आगे होंडा टू-व्हीलर्स ने भारतीय बाजार में Honda Shine 100 DX को पेश है। इसे कंपनी अपने 100cc सेगमेंट को और मजबूत बनाने के लिए लेकर आई है। कंपनी ने इसे कई बेहतरीन फीचर्स माइलेज, मजबूत तकनीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ लेकर आई है। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास है और इसे किन बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में पेश किया गया है।

यह भी पढ़े: Holland T6.180 Tractor: दुनिया का पहला बायोगैस ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड T6.180 ट्रैक्टर,देखे इसके बेहतरीन फीचर्स और कीमत ?

Honda Shine 100 DX Design

डिजाइन इसे काफी बेहतरीन डिजाइन के साथ लेकर आया गया है। इसमें नया एयरो टाइप फ्यूल कैप और चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही क्रोम फिनिश वाली मफलर, हैंडलबार, किक आर्म, गियर शिफ्ट पैडल और वाइजर भी मिलता है। इतना ही नहीं डायनामिक ग्राफिक्स, एलिगेंट टेल लैंप और एयरोडायनामिक फ्रंट काउल भी दिया गया है। Shine 100 DX को चार कलर ऑप्शन पर्ल ब्लैक, रेड मेटालिक, ग्रे मेटालिक, एथलेटिक ब्लू में लेकर आया गया है।

Honda Shine 100 DX engine

फीचरडिटेल्स
इंजन98.98cc, 4-स्ट्रोक SI इंजन
पावर5.43 kW 
टॉर्क8.04 Nm 
गियर4-स्पीड
फ्यूल टैंक10 लीटर
वजन (Kerb)103 किलोग्राम
ब्रेकफ्रंट – 130mm, रियर – 110mm ड्रम
सस्पेंशनटेलीस्कोपिक फ्रंट, 5-स्टेप ट्विन रियर

इंजन शाइन 100 DX में 98.98cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SI इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 5.43 kW की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 4-स्टेप गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें Honda की eSP टेक्नोलॉजी और PGM-FI सिस्टम है जो इंजन को ज्यादा एफिशिएंट और क्लीन बनाता है। साथ ही ACG स्टार्ट मोटर दिया गया है, जो बिना किसी गियर नॉइज के साइलेंट स्टार्ट देता है। पिस्टन कूलिंग जेट, ऑफसेट सिलेंडर और रॉकर रोलर आर्म भी दिया गया है, जो जो इंजन फ्रिक्शन को कम करते हैं और ज्यादा माइलेज देते हैं।

यह भी पढ़े: Brezza को टक्कर देने Toyota ने लांच की Taisor SUV कार, स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ मिलेगा 28.5kmpl का माइलेज

Honda Shine 100 DX Features

फीचर्स इसमें पूरी तरह से डिजिटल मीटर इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें एवरेज माइलेज, रियल टाइम फ्यूल रीडिंग, डिजिटल घड़ी और सर्विस रिमाइंडर जैसी चीजों की जानकारी मिलती है। इसमें 10 लीटर का वाइड फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में हाइलोजन बल्ड की हेडलाइट दी गई है।

Honda Shine 100 DX Suspension and Braking System

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम Honda Shine 100 DX के आरामदायक राइड के लिए 677mm की लंबी और कुशन वाली सीट, 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर जैसी सेफ्टी सुविधाएं दी गई है। इसके फ्रंट टायर में 130 mm का ड्रम और रियर में 100 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें 168mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और 1245mm का लंबा व्हीलबेस दिया गया है।