Holland T6.180 Tractor: दुनिया का पहला बायोगैस ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड T6.180 ट्रैक्टर,देखे इसके बेहतरीन फीचर्स और कीमत ?

Holland T6.180 Tractor: दुनिया का पहला बायोगैस ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड T6.180 ट्रैक्टर,देखे इसके बेहतरीन फीचर्स और कीमत ? अभी तक ट्रैक्टर डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक या फिर हाइब्रिड होते थे लेकिन न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति ला सकता है। न्यू हॉलैंड T6.180 पूरी तरह से मिथेन गैस पर चलता है और पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचाए बिना खेतों में मजबूत प्रदर्शन करने का दम रखता है। यूरोप के बाद इस ट्रैक्टर को अमेरिका में भी लॉन्च किया गया है। आइए इस इको फ्रेंडली ट्रैक्टर के बारे में जानते हैं।
New Holland T6.180 नई तकनीक के साथ दमदार इंजन
इस ट्रैक्टर का FPT द्वारा निर्मित 6.7 लीटर इंजन 6 सिलेंडर के साथ अधिकतम 175 HP की दमदार ताकत प्रदान करता है। हालांकि इस ट्रैक्टर की रेटेड एचपी 145 है। इसके साथ ही इसमें 126 पीटीओ एचपी है और इसका मजबूत इंजन बायोगैस और CNG दोनों से चल सकता है।
New Holland T6.180 Methane Power प्रमुख फीचर्स
- यह ट्रैक्टर शोर और कंपन दोनों बहुत कम करता है और इसकी 30% कम परिचालन लागत है।
- इसका सेमी-पावरशिफ्ट ट्रांसमिशन क्लच-लेस गियर परिवर्तन प्रदान करता है।
- ऑटो शिफ्टिंग से यह हर रेंज में गियर बदलने का ध्यान रखता है।
- लंबी दूरी में ट्रैक्टर चलाने या स्पीड बढ़ाने के लिए 31 मील प्रति घंटे (50 किलोमीटर प्रति घंटे) का ट्रांसमिशन है और ईंधन की बचत बढ़ाने के लिए कम इंजन गति पर चलने वाला इकोनॉमी ट्रांसमिशन है।
- इसकी हॉराइजन कैब पूरे दिन आराम और उत्पादकता प्रदान करती है।
- T6.180 मीथेन पावर ट्रैक्टर मुख्य रूप से दो मैकेनिकल रियर रिमोट के साथ आता है। तीन या चार मैकेनिकल रिमोट ऑपशनल हैं।
- Terraglide फ्रंट‑एक्सल सस्पेंशन से असमान सतहों पर स्थिरता बनाता है और थकान कम करता है।
- न्यू हाॅलैंड टी सीरिज का यह ट्रैक्टर 4WD है।
- इस इको फ्रेंडली ट्रैक्टर में 185 लीटर का ईंधन टैंक है।
- यह ट्रैक्टर किसानों को एक पर्यावरण अनुकूल और आर्थिक रूप से लाभदायक विकल्प प्रदान करता है।
New Holland T6.180 की कीमत
New Holland T6.180 काफी प्रीमियम-क्लास मशीन है, जिसकी कीमत 2025 में विदेशों में €100000 से ज्यादा है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत ₹1 करोड़ से अधिक हो सकती है। न्यू हॉलेंड का यह ट्रैक्टर इको फ्रेंडली और तकनीकी रूप से सशक्त है। इस ट्रैक्टर कुछ सालों बाद इंडिया में भी आ सकता है। यह ट्रैक्टर पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता इसलिए भविष्य में इसकी मांग बढ़ सकती है।






