Maruti Suzuki Fronx CNG: मात्र 2 लाख रूपये की डाउन पेमेंट जमा कर घर लाये मारुती की CNG Fronx, देखिये कितनी देनी पड़ेगी आप को EMI

Maruti Suzuki Fronx CNG: मात्र 2 लाख रूपये की डाउन पेमेंट जमा कर घर लाये मारुती की CNG Fronx, देखिये कितनी देनी पड़ेगी आप को EMI देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को CNG के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। आईये जानते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी।
Maruti Fronx CNG Price कीमत
कीमत की बात करे तो मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स के CNG वाले वेरिएंट को 8.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 9.51 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 8.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा करीब 60 हजार रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 37 हजार रुपये देने होंगे। कीमत शोरूम से अवश्य कन्फर्म कर ले।
How much EMI for down payment of Rs 2 lakh
दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट कितनी ईएमआई अगर इस गाड़ी के CNG बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.51 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.51 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12096 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। फाइनेंसर से एक बार अवश्य बात कर ले।
How much will the car cost
कितनी महंगी पड़ेगी कार अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 7.51 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12096 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Fronx CNG के लिए करीब 2.64 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 12.16 लाख रुपये देंगे। कम्पनी के अनुसार ब्याज दर अलग अलग हो सकती है।
Who will compete with
किनसे होगा मुकाबला मारुति सुजुकी ओर से Fronx को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है। अन्य भी गाड़िया इस मुकाबले में शामिल है।






