MP Free Coaching Yojana: मध्यप्रदेश सरकार की सुपर 100 योजना में फ्री कोचिंग योजना के लिए आवेदन करे यहाँ, जाने आवेदन की अंतिम तिथि। मध्यप्रदेश सरकार की सुपर 100 योजना में फ्री कोचिंग के लिए रविवार, 3 अगस्त को प्रदेशभर के उत्कृष्ट स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की पहली पाली JEE के लिए और दूसरी पाली NEET के लिए होगी।मध्य प्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों एवं गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा जैसे की IIT एम्स या फिर अन्य बड़े संस्थान में पढ़ने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग फ्री में दिलवाने के लिए मध्य प्रदेश सुपर 100 योजना की शुरुआत की है।
MP Super 100 Free Coaching Yojana 2025: भोपाल के सरकारी का चुनाव
परीक्षा में चुने गए छात्रों को भोपाल के सरकारी सुभाष उच्चतर माध्यमिक स्कूल और इंदौर के सरकारी मल्हार आश्रम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कोचिंग, मॉडर्न लैब, स्मार्ट क्लास और करियर काउंसलिंग की सुविधाएं मिलेंगी। देश के इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए मुफ्त कोचिंग और हॉस्टल की सुविधा मिलेगी।
MP Super 100 Free Coaching Yojana 2025: परीक्षा का शुल्क और आखिरी तारीख
परीक्षा केंद्र राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के उत्कृष्ट माध्यमिक स्कूलों में बनाए गए हैं। परीक्षा का शुल्क 200 रुपये रखा गया है। चुने गए छात्रों को मुफ्त हॉस्टल, बेहतर लैब, वर्चुअल क्लास और करियर काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी।आवेदन की आखिरी तारीख शनिवार, 26 जुलाई 2025 है।
MP Super 100 Free Coaching Yojana 2025: आवेदन और संपर्क
- आवेदन के लिए वेबसाइट: www.mponline.gov.in
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए: www.mpsos.nic.in या MPSOS मोबाइल ऐप
- ज़्यादा जानकारी के लिए फ़ोन नंबर: 0755-2552106 पर संपर्क कर सकते हैं।