ऑटोमोबाइल

Hero Splendor Plus और Honda Shine 100 DX में से कौन है सबसे तगड़ी और ताकतवर बाइक, मिलेंगे स्टैंडर्ड फीचर्स, देखे ?

Hero Splendor Plus और Honda Shine 100 DX में से कौन है सबसे तगड़ी और ताकतवर बाइक, मिलेंगे स्टैंडर्ड फीचर्स, देखे ?देश की सबसे लोकप्रिय 100cc बाइकों में अब एक और नाम जुड़ गया है। हाल ही में होंडा ने भारत में Shine 100 DX को पेश किया है, जिसका सीधा मुकाबला Hero Splendor Plus से होने वाला है। Honda ने इस बाइक को भारतीय कम्यूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से लॉन्च किया है। आइए इन दोनों बाइक्स के फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। साथ में यह भी जानते हैं कि कौन सी बाइक एक बेस्ट 100cc कम्यूटर साबित होगी।

इसे भी पढ़े :-Splendor की बोलती बंद करने आ रही Shine 100 DX धांसू बाइक, डिजिटल फीचर्स के साथ कीमत होगी इतनी ?

Hero Splendor Plus डिजाइन

Hero Splendor Plus अब भी अपनी पहली जनरेशन वाली ट्रेडिशनल डिजाइन में आ रही है। हालांकि, कंपनी ने इसके डिजाइन में समय के साथ काफी बदलाव कर दिए हैं। कंपनी ने इसके ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस को लगातार अपडेट किया है। बाइक में 3D लोगो और क्रोम फिनिशिंग वाला Splendor+ बैज मिलता है।

Honda Shine 100 DX कलर

वहीं दूसरी ओर, Honda Shine 100 DX थोड़ा मॉडर्न अपील के साथ आती है। इसमें क्रोम एक्सेंट वाला बड़ा हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और ग्रैब रेल और एक आरामदायक सिंगल-पीस सीट मिलता है। कंपनी ने बाइक को आकर्षक बनाने के लिए मॉडर्न कलर टोन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है।

Hero Splendor Plus फीचर्स

Splendor Plus का स्टैंडर्ड वर्जन एनालॉग मीटर के साथ आता है, जबकि Splendor Plus XTEC वर्जन में डिजिटल डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एसएमएस अलर्ट, माइलेज इंडिकेटर जैसे डिजिटल फीचर्स मिलते हैं। Honda Shine 100 DX में पूरी तरह से डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिजिटल क्लॉक और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जानकारिया मिलती हैं।

दोनों बाइक्स हार्डवेयर और सस्पेंशन

दोनों बाइक्स में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि Shine में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि Splendor में 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़े :-Mahindra Thar की इस कार को उछल उछल कर खरीद रहे लोग, बिक्री में तोड़ा सबका रिकॉर्ड, कीमत और फीचर्स होंगे जबरदस्त, देखे ?

Hero Splendor Plus इंजन और परफॉर्मेंस

Hero Splendor Plus में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7.9hp की पावर और 8.05Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स और मल्टीप्लेट वेट क्लच मिलता है। Honda Shine 100 DX की बात करें तो इसमें 98.98cc का इंजन दिया गया है, जो 7hp पावर और 8.04Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 4-स्पीड गियरबॉक्स है और सेल्फ व किक स्टार्ट दोनों का विकल्प मिलता है।