ऑटोमोबाइल

Mahindra Thar की इस कार को उछल उछल कर खरीद रहे लोग, बिक्री में तोड़ा सबका रिकॉर्ड, कीमत और फीचर्स होंगे जबरदस्त, देखे ?

Mahindra Thar की इस कार को उछल उछल कर खरीद रहे लोग, बिक्री में तोड़ा सबका रिकॉर्ड, कीमत और फीचर्स होंगे जबरदस्त, देखे ?अगर आप महिंद्रा थार के फैन हैं, तो ये खबर आपको हैरान भी करेगी और खुश भी कंपनी की नई 5-डोर धार रॉक्स SUV ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। FY2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में थार रॉक्स की बिक्री 3-डोर थार से दोगुनी रही। यानी अब थार का मतलब सिर्फ ऑफ-रोड नहीं, फैमिली और प्रैक्टिकल यूज भी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इसे भी पढ़े :-Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO,फीचर्स और कीमत के मामले में कौन है सबसे बेस्ट SUV, जाने ?

Thar rocks in Q1 FY2026, becomes number-1 Thar

April-June 2025 sales figures

महिंद्रा के 5-डोर थार रॉक्स (Thar Roxx) की 20,726 यूनिट्स सेल हुई है। वहीं, 3-डोर महिंद्रा थार (Thar) की 9,908 यूनिट सेल हुई। महिंद्रा थार (Thar) की कुल ब्रांड बिक्ती 30,634 यूनिट्स की रही। इसमें महिंद्रा थार रॉक्स (Thar Roxx) की हिस्सेदारी 68% थी। वहीं, 3-डोर थार (Thar 3-Door) की हिस्सेदारी सिर्फ 32% की रही। यहां साफ दिख रहा है कि लोग अब बड़ी, ज्यादा स्पेस वाली और फैमिली फ्रेंडली थार रॉक्स (Thar Roxx) को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

3-door Edge sales drop drastically

एक समय पर महिंद्रा की शान कही जाने वाली 3-डोर थार की बिक्री में अब 43% की गिरावट आ चुकी है। पिछले साल Q1 में इसकी 17,286 यूनिट सेल हुई थी। इस साल Q1 में सिर्फ 9,908 यूनिट्स बिक्री है। महिंद्रा ने पहले से ही समझ लिया था कि रॉक्स (Roxx) की डिमांड ज्यादा होगी। इसी वजह से फरवरी 2025 से 70:30 का प्रोडक्शन रेश्यो रखा गया था, यानी 70% रॉक्स (Roxx) और 30% 3-डोर थार।

Thar Rocks gives Mahindra a new platform

Q1 FY2026 में थार (Thar) ब्रांड महिंद्रा (Mahindra) की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। आइए नीचे सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप SUV की लिस्ट देखते हैं

रैंकमॉडलबिक्री (Q1 FY2026)
1-स्कॉर्पियो-N / क्लासिक42,675 यूनिट्स
2-थार रॉक्स + थार30,634 यूनिट्स
3-बोलेरो24,800 यूनिट्स
4-XUV 3XO22,609 यूनिट्स
5XUV70019,444 यूनिट्स

इसे भी पढ़े :-क्या ₹10 लाख में ऐसी SUV मुमकिन है? Skoda Kaylaq Classic दे रही है प्रीमियम लुक और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स

अब धार (Thar) ब्रांड की हिस्सेदारी बढ़कर 20% हो चुकी है, जो पिछले साल सिर्फ 14% थी। थार रॉक्स (Thar Roxx) ने महिंद्रा (Mahindra) को एक नया ग्रोथ इंजन दे दिया है। इसकी प्रैक्टिकल डिजाइन, शानदार लुक्स और महिंद्रा की ब्रांड वैल्यू के चलते यह SUV अब शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में धूम मचा रही है। वहीं, 3-डोर थार का आकर्षण कम हो रहा है, खासकर फैमिली यूजर्स के बीच इसकी लोकप्रियता घटी है।