11 हजार रूपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy का 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 32MP कैमरा और 12GB+256GB स्टोरेज के साथ .सैमसंग ने पिछले साल मार्च में अपनी गैलेक्सी A सीरीज के शानदार फोन- Samsung Galaxy A55 5G को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त फोन को टॉप-एंड वेरिएंट (12GB+256GB) की कीमत 45999 रुपये थी। फोन का यही वेरिएंट अब सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में मिल रहा है। फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
इसे भी पढ़े :-50MP Camera सेटअप और 7000mAh Battery के साथ 19 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च होने जा रहा Redmi फोन AI फीचर्स के साथ
सैमसंग ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को कंपनी 10 पर्सेट का एक्सट्रा कैशबैक भी दे रही है। फोन पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी लाइव है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रेड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy A55 5G फ़ोन के सभी फीचर्स
कंपनी इस फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी देखने को मिलेगा। फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1480 देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दे रही है।
Samsung Galaxy A55 5G फ़ोन कैमरा और बैटरी
वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग का यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।