राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र के ग्राम भोडिया में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना 21 अगस्त की सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच हुई।
सूचना के मुताबिक, भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि सुबह उनके माता-पिता काम पर गए थे और पत्नी तीजा त्योहार के लिए मायके कोपेडीह गई हुई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे उनके पिता घर लौटे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और ताला लटका हुआ है। घर के भीतर आलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने आलमारी से लगभग 80 ग्राम चांदी के बिछिया (कीमत ₹10,000), 180 ग्राम चांदी के 12 जोड़े (कीमत ₹20,000), दो सोने की अंगूठियां (कीमत ₹15,000), एक स्मार्ट वॉच (कीमत ₹1,000) और तीन चाबी रिंग (कीमत ₹1,200) चोरी कर लिए। कुल चोरी गए सामान की कीमत करीब ₹47,200 आंकी गई है।
भूपेंद्र कुमार साहू ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले में बीएनएस की धारा 331(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढे : राजनांदगांव : पानी मांगने के बहाने मंगलसूत्र छीनकर भाग गए दो युवक