टेक्नोलॉजी

Jio ₹719 Prepaid Plan: 70 दिन तक रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Hotstar सब्सक्रिप्शन

अगर आप जियो यूज़र हैं और ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिले, तो जियो का ₹719 वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक दमदार ऑप्शन है। इस प्लान की डिमांड इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसमें डेटा, कॉलिंग, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन सब कुछ शामिल है।

जियो ₹719 प्रीपेड प्लान के फायदे

  • वेलिडिटी: 70 दिन
  • डेटा: हर दिन 2GB, यानी कुल 140GB
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
  • SMS: रोजाना 100 SMS
  • OTT बेनिफिट्स: 90 दिन का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन
  • 5G ऑफर: जहां जियो 5G सर्विस उपलब्ध है, वहां आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।

यानी, अगर आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां जियो की 5G सर्विस लाइव है, तो आपको 2GB डेली लिमिट की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि आप अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसके अलावा इस पैक के साथ Jio TV और Jio Cloud Storage का फायदा भी मिलता है, जिससे यह पैक और भी वैल्यू-फॉर-मनी बन जाता है।

जियो का ₹749 वाला प्लान भी शानदार

जियो ₹749 का एक और प्रीपेड पैक लेकर आया है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि इसमें 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी जोड़ा गया है। यानी टोटल डेटा लिमिट और ज्यादा हो जाती है।
इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।