Motorola ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds Loop और Moto Buds Bass पेश किए हैं। कंपनी ने इन्हें लंबी बैटरी और प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी के साथ बाजार में उतारा है।
Moto Buds Loop को Bose ने ट्यून किया है और यह 39 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करता है। वहीं, Moto Buds Bass में 50dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) और 48 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। दोनों ईयरबड्स Flipkart, Motorola e-store और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
भारत में कीमत और उपलब्धता
- Moto Buds Loop: 7,999 रुपये (सेल शुरू 1 सितंबर 2025 से)
- Moto Buds Bass: 1,999 रुपये (सेल शुरू 8 सितंबर 2025 से)
कलर ऑप्शन्स:
- Moto Buds Bass – Blue Jewel, Dark Shadow और Posi Green
- Moto Buds Loop – Trekking Green
Moto Buds Loop – फीचर्स
- 12mm ड्राइवर्स, Bose ट्यूनिंग
- Spatial Sound Technology के साथ 3D ऑडियो एक्सपीरियंस
- Dual-mic सिस्टम, Voice Pickup Sensor और CrystalTalk AI (क्लियर कॉलिंग के लिए)
- Moto AI और Smart Connect फीचर्स
- Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, एक साथ दो डिवाइस पेयरिंग
- IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस
- बैटरी लाइफ: 8 घंटे (ईयरबड्स) + केस के साथ कुल 39 घंटे
- क्विक चार्ज: 10 मिनट चार्ज = 3 घंटे का बैकअप
Moto Buds Bass – फीचर्स
- 12.4mm कंपोजिट डायनैमिक ड्राइवर्स
- Hi-Res LDAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट
- 50dB तक ANC, जिसमें Transparency, Adaptive और Off मोड्स शामिल
- Spatial Audio और Moto Buds ऐप कम्पैटिबिलिटी (ANC, EQ और टच कंट्रोल कस्टमाइजेशन के लिए)
- Google Fast Pair, Bluetooth 5.3 और Low-latency Streaming सपोर्ट
- हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन – CrystalTalk AI, ENC और एंटी-विंड नॉइज रिडक्शन
- बैटरी लाइफ: 7 घंटे (ईयरबड्स) + केस के साथ 48 घंटे
- क्विक चार्ज: 10 मिनट चार्ज = 2 घंटे का बैकअप
- IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस