राशिफल

Today Rashifal 30 august 2025: आज का राशिफल 30 अगस्त 2025 जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Rashifal 30 august 2025: आज की राशि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और दिन है शनिवार। ज्योतिष के अनुसार, सप्तमी तिथि आज रात 10:47 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही दोपहर 3:10 बजे तक इंद्र योग और दोपहर 2:38 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज संतान सप्तमी का व्रत भी रखा जाएगा। तो आइए, आचार्य इंदु प्रकाश के साथ जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने काम को पूरी मेहनत और लगन से करेंगे, जिससे बॉस आपकी तारीफ करेंगे। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है, जो आपको खूब मजा देगा। घर का माहौल शांत और खुशनुमा रखने की कोशिश करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 02

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय सुचारू रूप से चलेगा और आपके व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आय बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर भी नजर रखें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, सोच-समझकर कदम उठाएं। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े मंच पर पहचान मिल सकती है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा, आप दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 03

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने की कोशिश करेंगे और जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़ों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। घर में सुख-सुविधा की चीजें खरीद सकते हैं। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए प्रमोशन की संभावना है। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, जिसमें माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। पैसे से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 04

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और जूनियर्स आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आप नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। खेल से जुड़े लोगों को कोच का सपोर्ट मिलेगा, जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 09

सिंह राशि

आज का दिन व्यस्त लेकिन फलदायक रहेगा। बिजनेस में कुछ नए बदलावों की योजना बनाएंगे, जो भविष्य में अच्छा मुनाफा देगी। नई योजनाओं को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। परिवार और समाज में आपका योगदान सराहा जाएगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 07

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, जिनका फायदा उठाकर आप अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से सारे टास्क पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 09

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम के सिलसिले में पिता से सलाह लेंगे, जिसमें उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बेकार की बातों में समय न गंवाएं, अपने काम पर ध्यान दें। इस राशि की महिलाएं घर और काम दोनों को संतुलित ढंग से संभालेंगी और किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता पाएंगी।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 06

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने काम को प्लान करके करेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा टास्क पूरे होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी, जिसका फायदा जल्द मिलेगा। किसी काम में थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत और समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रखने में आपका योगदान रहेगा, जिससे काम आसान और प्रभावी बनेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 04

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश की सोच सकते हैं और किसी करीबी से अच्छी डील मिल सकती है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आप दूसरों से भी अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, ज्यादा भावुक होने से बचें।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 01

मकर राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस के काम निपटाने में सहकर्मी मदद करेंगे। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे, जो आपके मन को सुकून देगी।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 03

कुंभ राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाएंगे और परिवार में आपकी तारीफ होगी। काम में व्यस्तता रहेगी, जिससे थकान हो सकती है। करीबियों से मुलाकात खुशी देगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और नए विचार आएंगे। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाएंगे।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 08

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दुकान या मकान से जुड़ा कोई काम शुरू कर सकते हैं। समाज के लिए कुछ अच्छा करने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे और बच्चों के लिए गिफ्ट्स खरीदेंगे। शारीरिक समस्याएं दूर होंगी और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।

शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 02