राजनांदगांव। दिनांक 28.08.25 को हुए एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में बसंतपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी लेनदेन की रंजिश को लेकर एक युवक का अपहरण कर बॉडीटेक जिम के पास ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अगस्त की शाम को उसका अमन जेम्स और विपिन जानवेल्स से पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान जब वह अपने दोस्त के साथ कपड़ा डिलीवरी के लिए एक्टिवा से निकला, तब भदौरिया चौक में आरोपियों ने उसे रोका। इसके बाद आरोपी अमन जेम्स, विपिन जानवेल्स, विवेक राय, भावेश साहू उर्फ टीकू एवं अन्य साथी लोग होटल किंग कमला कॉलेज के पास मिलने ने उसे जबरदस्ती स्कूटी में बैठाकर बॉडीटेक जिम के पास ले गए और वहां से काले रंग की थार वाहन (क्रमांक CG/08/QE/9887) में बिठाकर बरगई नाला की ओर ले गए।
वहां आरोपियों ने युवक को अश्लील गालियाँ दी, जान से मारने की धमकी दी और भावेश उर्फ टीटू ने डंडे से उसकी पिटाई की, साथ ही उसे नदी में फेंकने का प्रयास भी किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 390/25, धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 140(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपीगणों के नाम इस प्रकार हैं:
- अमन जेम्स पिता आरनेस्ट जेम्स, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशनपारा, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव
- भावेश साहू उर्फ टीकू पिता द्वारिका साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी बालगोविंद चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- विपिन जानवेल्स पिता जेम्स जानवेल्स, उम्र 31 वर्ष, निवासी स्टेशनपारा, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव
- विवेक राय पिता विनोद राय, उम्र 23 वर्ष, निवासी शांतिनगर, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव
पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं थार वाहन को जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक सतउ राम नेताम, नरेश सर्वा, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, मोहसीन खान एवं बी-09 पेट्रोलिंग टीम अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही .
यह भी पढे: Rajnandgaon: अवैध शराब तस्करी पर कार्यवाही, एक गिरफ्तार