प्रदेशराज्‍य

जेल से छूटने के बाद आरोपित ने साथी के संग पीड़िता से किया दोबारा सामूहिक दुष्कर्म

जेल से छूटने के बाद आरोपित ने साथी के संग पीड़िता से किया दोबारा सामूहिक दुष्कर्म

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पाटन क्षेत्र में जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने अपने साथी से भी पीड़िता का दुष्कर्म कराया और वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पुराना केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

पाटन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ वर्ष 2020 में दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपित विवेक पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 2021 में जेल से जमानत पर रिहा हुआ। तभी से वह दुष्कर्म पीड़िता(अब बालिग) और उसके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

गत 29 जून को घर में पीड़िता को अकेली देखकर विवेक पटेल अपने मित्र रामू के साथ घर में घुसा। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वह वीडियो इंटरनेट मीडिया में सार्वजनिक करने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इस बीच उसने 28 जुलाई को पीड़िता के भाई के पास वीडियो भेजकर अंतिम चेतावनी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच कर 29 जून की घटना की शिकायत लिखवाई। पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *