राजनांदगांव . फ्रैंक ब्रदर्स फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच टेड़ेसरा 11 एवं फ्रैंक ब्रदर्स के मध्य खेला जायेगा|
ज्ञात हो की दिनांक 23/08/22 से 29/08/22 तक आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कल समापन होगा|
कल पहला सेमीफइनल मैच फ्रैंक ब्रदर्स एवं गायत्री स्कूल के मध्य खेला गया जिसमे फ्रैंक ब्रदर्स विजयी रही एवं दूसरा मैच डोंगरगाँव एवं टेड़ेसरा के मध्य खेला गया जिसमे टेड़ेसरा विजयी रही |
आज के फाइनल मैच में अतिथि के रूप में अध्यक्ष खनिज विकास निगम कैबिनेट मंत्री श्री गिरीश देवांगन जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ रमन सिंह जी, महापौर हेमा देशमुख जी ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री रवि भगत जी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव जी, जीत यादव जी उपस्थित रहेंगे |