राजनांदगांव — राजनांदगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी की मौत सीने में दर्द (अटैक) की शिकायत पर आज शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती इलाज के दौरान बंदी सुबेलाल उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई। मीका बंदी चोरी के मामले में 17 जुलाई 2022 से राजनांदगांव जिला जेल में बंद था वही आज सुबह लगभग 11-12 बजे के करीब सीने में दर्द की शिकायत के बाद बंदी को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया वही इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई।मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है बता दें कि बीते महीने भर में विचाराधीन बंदी की मौत का यह दूसरा मामला है इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व एक विचारधीन बंदी की भी इलाज के दौरान शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को बुलाया गया है परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।जिला जेल में कैदियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है कुछ माह पूर्व भी एक कैदी की मौत हो गई थी।बहरहाल देखना यह होगा कि इस मामले में जांच में क्या निकल कर सामने आता है।