कल रात कहा गया था कि 2 घण्टे में आ जायेगा मोनीष, लेकिन अब तक नही पहुंचा
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के युवा मोनीष का अपहरण हुए लगभग 20 घण्टे से ऊपर हो गया है। जिसे कल रात 12 बजे तक छोड़ने की बात सामने आ रही थी, लेकिन अभी तक मोनीष को छोड़ा नही गया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई हैं। वे डरे हुए हैं कि कही कोई बड़ी अनहोनी तो नही हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोनीष का अपहरण 2 दिन पूर्व हुआ था। जिसके बाद परिजनों को फोन पर घमकी मिली थी कि 6 करोड़ रुपये दो नही तो मोनीष की जान को खतरा है। जिसके बाद परिजन sp ऑफिस में इसकी शिकायत लेकर गए थे। शिक़ायत की गम्भीरता को देखते हुए csp गौरव रॉय ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और मामला साइबर टीम को दिया, लेकिन इस मामले को लेकर डोंगरगढ़ पुलिस गम्भीर नजर नही आ रही है। कल रात जब मोनीष को 2 घण्टे में छोड़ने की बात कही गई थी, तब हमारी टीम रात्रि 12 बजे डोंगरगढ़ पहुंची। परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद मामले की जानकारी लेने थाना डोंगरगढ़ गई। वहां मौजूद थाना प्रभारी श्री स्वर्णकार से मामले की जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि अभी इस मामले की कोई जानकारी नही है, शिकायत sp ऑफिस में हुई है, वहां से डाक द्वारा 1 से 2 दिन में शिकायत की कॉपी आएगी। उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा। यदि 2 घण्टे में छोड़ने की बात की गई है तो मेरी जानकारी में नही है, आप से जिनकी बात हुई है, आप उन्ही से फोन पर चर्चा कर लेवे। उनकी बातों से और उनके आव-भाव से ऐसा लग रहा है कि या तो अपहरण मामले में गम्भीर नही है या मामले को जानकर भी अनजान बने हुए हैं। जबकि डोंगरगढ़ थाना का स्टाफ परिजनों के घर गया था और उनसे पूरी जानकारी ली। परिजनों से कुछ दस्तावेज भी लिए। उसके बाद भी थाना प्रभारी का अनजान बनना समझ से परे नजर आ रहा है।

तीन लोगों का नाम सुर्खियों में
मोनीष मामले में आठ से दस लोगो का नाम सामने आ रहा है, जो मोनीष के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन तीन लोगों का नाम सुर्खियों में है, जिसमे गिरीश कलार, सुजीत पाठक और जुम्मन है। अब तक इस मामले में खुलकर कुछ भी नही बता चल पा रहा है कि आखिर किसने मोनीष का अपहरण किया है या अपहरण हुआ भी है या नही। पुलिस को मोबाइल नम्बर सहित अन्य जानकारियां दे दी गई हैं। लेकिन अब तक पुलिस मोनीष तक पहुंच पाई है या नही, इस पर भी पुलिस कुछ भी नही कह पा रही है।

जांच चल रही है- ठाकुर
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।