राजनांदगांव। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शकील रिजवी के नेतृत्व में कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमिन मेमन के प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं के साथ अध्यक्ष मेमन ने पार्रीनाला स्थित दरगाह में चादर चढ़ाई व प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। स्वागत इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बाईक रैली में जुलूस निकाल के शहर भ्रमण किये उसके पश्चात अध्यक्ष मेमन जी बग्गी में सवार थे।
कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी की। अपने दौरे के बीच अध्यक्ष श्री मेमन शहर के कई अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रूबी गरचा, अंजुम अल्वी, आफताब आलम, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, हनी ग्रेवाल, एल्डरमैन हेमू सोनी, अब्दुल रशीद खान, नासिर जिंदारान, सिराज रिजवी, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, कदीर बड़गुजर, डॉ. राकेश कुमार परवेज शरीफ, हाजी अतहर, गुड्डू खान, अय्यूब खान, बबलू कसार, गोलू बड़गुजर, हफीज वारसी, शेख सलीम, कादिर सोलंकी, आफताब अहमद, दुर्गेश राजपूत, विशु आजमानी, जावेद अंसारी, फिरोज यासिनी, दानिश खान, पुनीत ठक्कर, रसीद खान, प्रदीप कोर्राम, मोहम्मद उमर (शानू), यूसुफ मनिहार, असलम खान, शानू खान, कादिर कुरैशी, इब्राहिम, रूपेश ठाकुर, विन्नी आजमानी, रोहन बहेकर, बंटी खान, मजहर खान, समीर खान, इरफान हन्फी, इमरान बठिया, पप्पू खान, मेराज खान (विक्की)सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।