० कहा-जीवन भर हंसाने वाले गजोधर जी मौत से हार गए
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। निधन का समाचार मिलते ही छन्नी चंदू साहू ने सोशल मिडिया के माध्यम से ट्वीट करते हुए कहा कि सबको हंसाने वाले मौत से हार गए। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, उनके हास्य कार्यक्रम हमेशा ही जमीनी हकीकत को दर्शाते थे और कभी भी उनके किसी कार्यक्रम में अश्लीलता नहीं दिखी। विधायक ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।