देशराज्‍य

 गिरा रावण का जलता पुतला  कई जख्‍मी, 

लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। फतेहाबाद में पुतला टूटने से दहन कार्यक्रम में विलंब हो गया। बड़ी मुश्किल से पुतले को जेसीबी के सहारे उठाकर दहन करवाया गया।

हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले में से लकड़ी निकालना लोगों की जान के लिए आफत बन गया। लकड़ी निकालने के दौरान 70 फीट का पुतला गिर गया। जिसके नीचे सात लोग दब गए।

लोगों पर पुतला गिरता देख मैदान में चीख पुकार मच गई। वहीं पास जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मचारी पुतले की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। लापरवाही के इस हादसे में तीन लोगों को चोट लगने से सिर फट गए। जबकि दो के कपड़े जल गए। वहीं दो लोग पुतले में लगे पटाखों की चपेट में आने से झुलस गए। ऐसे में लोगों को काबू करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ। 

इसके बाद भी लोग नहीं माने और रावण के पुतले की लकड़ी लेने के लिए दौड़ते रहे। घायल लोगों को एंबुलेंस में पहुंचाया गया। लोगों पर पुतला देख वहां भगदड़ का माहौल बन गया, जिसे थाना शहर प्रभारी कमलजीत को पुलिस कर्मचारियों के साथ लोगों को वहां से खदेड़ना पड़ा। पुतले के नीचे दबने से सरोजनी कॉलोनी सुरेंद्र कुमार, पुराना हमीदा का विक्रम, बैंक कॉलोनी राकेश, बाड़ी माजरा के मोहित, दीपक घायल हो गए। पुतले के नीचे से निकलने के बाद सातों लोगों में दहशत व डर नजर आया।

…तो बड़ा हादसा होता
हादसे के समय मौके पर भारी संख्‍या में लोग मौजूद थे। जैसे ही रावण का पुतला ग‍िरने लगा कई लोग बचकर भाग न‍िकले। इस दौरान कुछ लोग जल्‍दबाजी में ग‍िर गए। इसके चलते वो पुतले की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद पुल‍िस और फायर की टीम ने फौरन लोगों को बचाकर अस्‍पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *