मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 नवंबर को डोंगरगांव आएंगे। उनके भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। एलबी नगर और अर्जुनी में भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम 12 नवंबर को होगा। इसके बाद डोंगरगांव में शाम को सीएम बघेल विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 13 नवंबर को मुख्यमंत्री जिले के अफसरों की क्लास लेंगे। विभिन्न योजनाओं पर उनके द्वारा चर्चा की जाएगी।
विभागीय जानकारी अनुसार 14, 15 और 16 नवंबर को राजनांदगांव ब्लॉक में भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम संभावित है। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है। कलेक्टर डोमन सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की तैयारी रखने के लिए मंगलवार को बैठक ली। उन्होंने इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपेड, मंच, माईक, पेयजल, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा।