राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेधावी छात्रा कु. आर्या साहू पिता गोविंद साहू को एमए प्रीवियस (इंग्लिश लिटरेचर) में प्रथम आने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि आर्या साहू शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी विद्यार्थी रही है। पिताजी गोविंद साहू छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकारों में जाना-पहचाना नाम है। पूरे परिवार के अलावा शुभचिंतकों ने भी आर्या साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की है।