सरकार की योजनाओ को हर युवाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य – गुरभेज सिंह माखीजा
उल्लेखनीय योगदान के लिए 50 युवाओं का हुआ सम्मान
राजनांदगांव।शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरुभेज (एनी) माखीजा के नेतृत्व में व छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में “युवा गोठ” कार्यक्रम का आयोजन गौरवपथ स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अतिथियों ने शिक्षा, खेल, साहित्य व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया।


शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरुभेज (एनी) माखिजा ने बताया कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में युवाओं के लिए लाई गईं योजनाएं, रोजगार के अवसर और उनके कौशल विकास को लेकर युवा गोठ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी इक़बाल सिंग ग्रेवाल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व राजनांदगांव प्रभारी पंकज वाधवानी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने युवाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार का समर्थन करने और सरकार की नीतियों के विस्तार और प्रचार में सहायक बनने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि – छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय विकास हुआ है। डेढ़ दशक बाद यहां के युवाओं को वह अवसर मिला जब वे ऊंची उड़ाने भर रहे हैं। आगामी चुनाव में भी आप युवाओं को राजनांदगांव में कांग्रेस का विधायक चुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कंधा और मजबूत करना है।

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी इक़बाल सिंग ग्रेवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा अमल में लाए जा रहे मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि – आज छत्तीसगढ़ की जनहितैषी योजनाओं पर विश्लेषण किए जा रहे हैं। इसका कारण है कि इनसे लोगों को समुचित लाभ और उन्नति का मौका मिल रहा है। युवाओं से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि – युवा सरकार के साथ हैं। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। यह प्रमाण है कि, 4 वर्षों में ही कांग्रेस सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में वो कारनामा कर दिखाया जो पहले कभी न हुआ।
युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि – प्रदेश सरकार विकास, विश्वास और न्याय के लिए संकल्पित है। इसमें सबसे अहम कड़ी आप हैं। युवाओं को अवसर मुहैया कराने के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा दिया है और नई शुरुआत की है। शिक्षा, खेल से लेकर संस्कृति और पारंपरिक स्तर पर भी युवाओं की भागीदारी माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुनिश्चित की है। राजीव युवा मितान क्लब, कौशल विकास, प्लेसमेंट शिविरों के माध्यम से युवाओं को लाभान्वित किए जाने के साथ ही समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कोरोना के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने वाले युवाओं सहित, शिक्षा, खेल, साहित्य व अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले 50 युवाओं का अतिथियों ने मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष माखिजा ने बताया कि, अंत में अतिथियों एवं युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। सभी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की नीतियों, निर्णयों और विकासशील योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के पूर्व एनएसयूआई के पूर्व संयुक्त महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ऑडिटोरियम के सामने युवा गोठ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अतिथियों का जोशीला स्वागत किया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतन भानुशाली, प्रदेश सचिव कुबेर वैष्णव, जिला शहर उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री, शिवम गढ़पायले, गेमु कुंजाम, एफाज खान, पायल भरमाते, जिला शहर महासचिव कृष्णराज देशलहरे, राहुल गजभिये, आशीष रामटेके, पप्पू साहू, सुनील कोठारी, ऋषभ जैन, आफताब अहमद, दुर्गेश सिंह, निखिल सागर, रविंद्र यादव, कृतलाल पटेल, विवेक यादव, किशन सिन्हा एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।