बजट 2023-2024 में टैक्स स्लैब में राहत देते हुए अब 7 लाख रु की आय तक इनकम टैक्स में छूट दी गई है ।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट में 66% की वृद्धि की गई है वरिष्ठ नागरिक खाता योजना की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की गई है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए भारत में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने बात कहीं गई है जिससे देश के युवाओं का विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। अगले साल तक गरीबों के लिए मुफ्त आनाज की योजना जारी रहेंगी । ये बजट मजबूत भविष्य का बजट है ।