छत्तीसगढ़प्रदेश

झारखंड: महिला को तीन हाथियों ने कुचलकर मार डाला, महुआ लेने गई थी जंगल

झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को तीन हाथियों ने एक अधेड़ उम्र की महिला को कुचलकर मार डाला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

रामगढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि महिला कुछ साथी ग्रामीणों के साथ राज्य की राजधानी रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर खोखा गांव के पास महुआ लेने के लिए सुबह-सुबह जंगल में गई थी, तभी तीन हाथियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मार डाला। कुमार ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में जिले के पुराना सितिका गांव में एक हाथी ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *