तिलहर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव दतेली निवासी परमेश्वरी दयाल की स्कूटी में बोलेरो से टकरा गई। हादसे में वह बेटी विनीता समेत घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को परमेश्वरी दयाल अपनी बेटी विनीता के साथ स्कूटी से तिलहर से घर जा रहे थे। तिलहर-कटरा के बीच पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बोलेरो सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।दूसरी सड़क दुर्घटना में रशीद खान की बाइक साइकिल सवार से भिड़ गई। हादसे में रशीद खान और उनकी पत्नी मुनीजा व साइकिल सवार सोनू घायल हो गए।