हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में शादी के 17 दिनों के अंदर नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से पत्नी बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दो घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। बिवांर थानाक्षेत्र के जलालपुर रोड़ पर बीती रात करीब आठ बजे दो बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में जलालपुर निवासी सोनू (25) पुत्र मातादीन अनुरागी की मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। इलाज के लिए एम्बुलेंस से छानी सीएचसी लाया गया।
यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि गांव निवासी बालकुमार द्वारा जानकारी मिली कि पुत्र अकेला ही बाइक से ससुराल जा रहा था।पत्नी द्वारा दी जा रही पार्टी में जा रहा थाबता दें कि मृतक की शादी बिवांर क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी दयाशंकर की पुत्री रुबी के साथ एक मई को हुई थी। बताया कि वह अपनी पत्नी द्वारा उसकी सहेलियों को दी जाने वाली पार्टी में शामिल होने ससुराल आ रहा था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।