*आरोपी को जौनपुर उत्तर प्रदेश से डोंगरगढ पुलिस लाने में कामयाब
*आरोपी और पीडिता के मध्य 01 वर्ष पूर्व धागा फैक्टरी रायपुर में काम करते हुयी थी जान पहचान
नाम आरोपीः- जवाहर जयसवाल पिता पारसनाथ जयसवाल उम्र 42 साल निवासी मजेठी
पोस्ट व थाना महराजगंज जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश )
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, पीडिता सरोरा बाजार चौक थाना उरला जिला की रहने वाली है। आरोपी जवाहर जयसवाल निवासी मजेठी थाना महराजगंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी के साथ धागा फैक्टरी रायपुर में एक साथ काम करने के दौरान जान पहचान होकर प्रेम संबंध हुआ था। इसी बीच आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर कई जगहो में शारीरिक संबंध बनाया गया था,जब शादी करने की बात आई तो आरोपी शादी से इंकार करते हुये अपने निवास रायपुर से फरार हो गया था। इस घटना को लेकर पीडिता ने थाना उरला रायपुर में आरोपी के खिलाफ बलातसंग की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। प्रारंभिक घटना स्थल रेल्वे स्टेशन के पास लॉज डोंगरगढ़ का होने से असल अपराध क्रमांक 285/23 धारा 376, 376 ( 2 ) एन 506 – बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ राम अवतार ध्रुव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता साजी हेतु आरोपी के मूल निवास उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। पुलिस टीम ने अपने सूझबूझ से आरोपी के निवास स्थान में दबिश देकर आरोपी जवाहर जयसवाल निवासी मजेठी थाना महराजगंज जिला जौनपुर उत्तर को पकडने में कामयाबी मिला, जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना डोंगरगढ लाये आरोपी से दिनांक समय हुये घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होने अपना जुर्म करना स्वीकार किया जिसे थाना डोंगरगढ़ में आज दिनांक 18/06/2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं ज्यूडिसियल रिमांड माननीय न्यायालय पेश कर उप जेल डोंगरगढ दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि आर. के अनंत, प्र0आर परमेश्वर यादव, आरक्षक गजेन्द्र भारद्वाज, प्रयांश सिंह की विशेष भूमिका रहा है।