नाली को खुला छोड़ने से खतरा बढ़ा
मुढ़ीपार । खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मुढीपार वार्ड नं. 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 के सामने
ग्राम पंचायत के द्वारा लगभग चार फीट गहरा नाली निर्माण किया गया. लेकिन आज तक नाली को खुला ही छोड़ दिया गया है.
आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले बच्चे इस गढ़ढे में गिर रहे है. इसकी सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पंचायत मे दिया जा चुका है.
सरपंच प्रतिनिधि द्वारा अनदेखी करने का परिणाम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया गया कि नाली
खुला होने के कारण विगत दिनों नाली में सांप भी घुस गया था. सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम सिन्हा ने बताया कि कल नाली को
ढक दिया जाएगा.