राजनांदगांव. चौथे सोमवार को सुबह 5 बजे शिव भक्त शिवनाथ नदी तट से सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में कांवड़ यात्रा निकालकर जल अर्पित करेंगे। श्रीमहाकाल मंदिर समिति एवं महाकाल सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार 31 जुलाई को सुबह 5 बजे शिवनाथ नदी से कांवड़ में जल भर कर सिंघोला ग्राम स्थित महाकाल मंदिर में अर्पित करेंगे। कांवड़ यात्रा में शामिल होने शिव भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा। यात्रा में डीजे की धुन में भजन मंडली के साथ ही महाकाल की झांकी भी साथ चलेगी।