Apple Watch: अगर आप पुराने Apple Watch मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple ने कुछ यूजर्स को बैटरी स्वेलिंग केस के तहत लगभग 1,750 रुपये (लगभग $20) का पेमेंट भेजना शुरू कर दिया है। यह पेमेंट खासकर अमेरिका के यूजर्स को ईमेल के जरिए प्रीपेड Mastercard कार्ड के रूप में भेजा जा रहा है।
यह मामला 2021 में यू.एस. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया) में फाइल हुआ था और $20 मिलियन के सेटलमेंट के तहत एलिजिबल यूजर्स को भुगतान किया जा रहा है।
कौन-कौन पाएगा यह पेमेंट?
यह सेटलमेंट Apple Watch Series 1, Series 2, और Series 3 के उन मालिकों के लिए है, जिन्होंने बैटरी स्वेलिंग की शिकायत की थी।
- जिनके नाम Apple के रिकॉर्ड में पहले से हैं, उन्हें ऑटोमैटिक पेमेंट मिल गया।
- बाकी यूजर्स 10 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक सेटलमेंट वेबसाइट पर जाकर क्लेम कर सकते थे।
नोट: प्रति डिवाइस न्यूनतम पेमेंट $20 तय था, लेकिन फाइनल अमाउंट अप्रूव्ड क्लेम्स की संख्या पर निर्भर करता है। कुछ यूजर्स को लगभग $25 तक भी मिल सकते हैं। ध्यान रहे, यह पेमेंट केवल अमेरिकी Apple Watch यूजर्स को ही दिया जा रहा है, भारत के कस्टमर्स को नहीं।
Apple यह पेमेंट क्यों कर रहा है?
$20 मिलियन का यह सेटलमेंट Apple Watch के पुराने मॉडल्स में बैटरी स्वेलिंग से होने वाले नुकसान के लिए है।
- केस में दावा किया गया था कि कुछ पुराने Apple Watch मॉडल्स की बैटरी फूलने पर डिस्प्ले पर दबाव पड़ता था, जिससे स्क्रीन उठ सकती थी या टूट सकती थी।
- गंभीर मामलों में, यूजर्स को स्क्रीन के किनारों से चोट भी लग सकती थी।
- प्लेंटिफ्स का कहना था कि Apple को इस संभावित खामी की जानकारी थी, लेकिन कंपनी ने कोई चेतावनी या रिकॉल जारी नहीं किया।
Apple ने हमेशा इस पर इनकार किया है और कहा है कि प्रभावित डिवाइस इस्तेमाल के लिए सुरक्षित थे। लेकिन लंबे कोर्ट केस और खर्चे को बचाने के लिए कंपनी ने इस साल की शुरुआत में $20 मिलियन का सेटलमेंट फंड स्वीकार कर लिया।
इस फंड का इस्तेमाल पेमेंट देने, लीगल फीस और सेटलमेंट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉस्ट्स के लिए किया जा रहा है।