रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। अब नए आदेश के मुताबिक अवनीश शरण को बिलासपुर, कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है।
आदेश में इफ्फत आरा को खाद्य नागरिग आपूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव का अति रिक्त प्रभार दिया गया है। तत्संबंध में आदेश जारी हो गया है, देखिये किसे कहां की जिम्मेदारी मिली…IPS और ASP का भी पदस्थापना आदेश जारी हुआ है।
हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा को भी आयोग के निर्देश पर हटा दिया गया था। इसके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटाया गया था।
चुनाव आयोग ने खाद्य विभाग के विशेष सचिव और मार्कफेड, नॉन के एमडी मनोज सोनी हो भी हटा दिया था। हटाए गए इन अफसरों के स्थान पर नई पदस्थापना के लिए आयोग ने राज्य सरकार के पैनल मांगा था। राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर आयोग ने आज नए अफसरों की पोस्टिंग का आर्डर जारी किया है।

