रायपुर। ईडी ने आईएएस रानू साहू को रायपुर की विशेष अदालत में पेश कर दिया है। रानू साहू की तरफ से पैरवी करने के लिए वरिष्ठ वकील फैजल रिजवी भी पहुंच गए हैं। ईडी रानू साहू को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
बताया जा रहा है कि रानू साहू की तरफ से पैरवी करने पहुंचे वकील रिजवी ईडी की चार्जशीट का अध्ययन कर रहे हैं।