बिलासपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस में जीआरपी की विशेष टीम ने दो यात्रियों से 20 बाटल शराब जब्त की है। आरोपी यात्री के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

एसआरपी रेल रायपुर निर्देश से मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने से जीआरपी अपराध नियंत्रण टीम के सदस्यों के द्वारा द्वारा सोमवार को ट्रेन 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में एक व्यक्ति नाम खेमचंद चौधरी (42वर्ष और सुरेश अहिरवार (25वर्ष) दोनों निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) के पास से बैग में 10-10 बाटल शराब चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। शराब जब्त कर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना बिलासपुर द्वारा कार्रवाई की जा रही है।