file photo
गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सबसे बड़ा घोटाला का मामला सामने आया है। जिसमे खाद्य विभाग से जारी आदेश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 मे 3 फर्म श्याम इंडस्ट्रीज, श्याम फूड, और यश राइस मिल द्वारा जिला विपणन कार्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 21.50 करोड़ रुपये की कूट रचित बैंक गारंटी जमाकर धान उठाव का किया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी उपरोक्त तीन फर्म और यश मॉडर्न राइस मिल, कुल चार फर्म द्वारा लगभग 20 करोड़ रुपये की कूट रचित बैंक गारंटी जिला विपणन कार्यालय में जमा कर धान उठाव किया गया। सभी फर्म को आगामी आदेश तक blacklist कर दिया गया है।


वही सम्बन्धित अधिकारी को मुख्यालय स्तर से निर्देश जारी कर निलंबित कर दिया गया हैं। दरअसल वर्ष 2021-22 में जिला विपणन कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कूट रचित बैंक गारंटी जमा कर धान उठाव किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच दल गठित कर कराया गया। जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में वर्ष 2021-22 में श्याम इण्डस्ट्रीज अंजनी गौरेला के द्वारा कुल जमा 19 नग बैंक गारंटी राशि रू. 13.50 करोड़ में से 08 नग बैंक गारंटी राशि रू. 7.50 करोड़, श्याम फूड प्रोडक्ट अंजनी गौरेला के द्वारा कुल जमा 14 नग बैंक गारंटी राशि रू. 10.50 करोड़ में से 07 नग बैंक गारंटी राशि रू.6.50 करोड़ तथा यश राईस मिल अंजनी गौरेला के द्वारा कुल जमा 14 नग बैंक गारंटी राशि रू. 11.50 करोड़ में से 08 नग बैंक गारंटी राशि रू. 7.50 करोड़ कूटरचित कर जिला विपणन कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही में जमा कर धान उठाव किया जाना प्रतिवेदित किया गया है।
वर्ष 2022-23 में धान खरीदी सत्र प्रारंभ होने पर भी श्याम इण्डस्ट्रीज अंजनी गौरेला के द्वारा कुल जमा 05 नग बैंक गारंटी राशि रू. 5.00 करोड़, श्याम फूड प्रोडक्ट के द्वारा कुल जमा 05 नग बैंक गारंटी राशि रू. 5.00 करोड, यश राईस मिल अंजनी गौरेला के द्वारा कुल जमा 05 नग बैंक गारंटी राशि रू. 5.00 करोड तथा यश मॉर्डन फूड प्रोडक्ट, अंजनी गौरेला के द्वारा कुल जमा 05 नग बैंक गारंटी राशि रू. 5.00 करोड भारतीय स्टेट बैंक शाखा पेण्ड्रारोड की कुल 20 नग बैंक गारंटी कुल राशि रू. 20.00 करोड़ कूटरचित कर जिला विपणन कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही में जमा कर धान उठाव किया जाना प्रतिवेदित किया गया है।
बैंक में परिवर्तन कराने हेतु 20.00 करोड़ के कूटरचित बैंक गारंटी को जिला विपणन कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही से दिनांक 13.12.2022, 14.12.2022 को वापस प्राप्त किया गया जिसके उपरांत संबंधित मिलर्स द्वारा बैंक में परिवर्तन कर (भारतीय स्टेट बैंक पेंड्रारोड शाखा से एक्सिस बैंक लिमिटेड शाखा पेंड्रा एक्सिस बैंक लिमिटेड शाखा पेंड्रा) एक्सिस बैंक लिमिटेड शाखा पेंड्रा एक्सिस बैंक लिमिटेड शाखा पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से 23.00 करोड़ की बैंक गारंटी प्राप्त की गयी जिसे जिला विपणन कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही में जमा कर धान उठाव किया जा रहा है। अतः वर्तमान खरीफ वर्ष में भी लगभग 01 माह के दौरान कूटरचित बैंक गारंटी के आधार पर धान का उठाव किया जाना प्रतिवेदित किया गया है।
जिसमें खरीफ वर्ष 2021-22 में उक्त चार फर्म द्वारा जमा कुल 61 नग बैंक गारंटी कुल राशि 44.00 करोड़ में से भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ( क्षेत्र- 1) क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बिलासपुर के द्वारा 38 नग बैंक गारंटी कुल राशि 22.50 की पुष्टि की गयी है जिसमें से तीन फर्म ( श्याम इण्डस्ट्रीज, श्याम फूड प्रोडक्ट, यश राईस मिल अंजनी गौरेला) की कुल 23 नग बैंक गारटी कुल राशि 21.50 करोड़ रुपये जो भारतीय स्टेट बैंक शाखा पेंड्रारोड से जारी किया जाना प्रदर्शित है. कूट रचित है, के एवज में धान का उठाव किया जाना प्रतिवेदित किया गया है।
उपरोक्तानुसार चूंकि मिलर द्वारा गत खरीफ वर्ष 2021-22 एवं वर्तमान खरीफ वर्ष 2022-23 में कूटरचित बैंक गारंटी जमा कर धान उठाव करने का कृत्य सत्यापित होना पाया गया है। अतः वर्तमान धान खरीदी सत्र 2022-23 में धान उठाव हेतु उक्त राईस मिलों को डी.ओ. जारी नहीं करने तथा नियमानुसार उक्त राईस मिलों को काली सूची (Blacklist) में दर्ज करने की अनुशंसा सहित जांच दल का प्रतिवेदन संलग्न कर सादर सम्प्रेषित किया गया है।
वही फर्जी बैंक गारंटी मामले में जिला विपणन अधिकारी लोकेश देवांगन को इससे पहले ही निलंबित कर दिया गया था। वहीं इस मामले में स्टेट बैंक इंडिया की भी संलिप्तता सामने आ रही है, जिस पर बड़ा खुलासा होने के आसार हैंI