डोंगरगांव ग्राम मनेरी में न्यू सद्भावना खेल एवं युवा कल्याण समिति व ग्राम वासियों ने सात दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया है। यह स्पर्धा 23 से 31 दिसंबर तक चलेगी।
आयोजन समिति के सचिव नोहर साहू ने बताया कि 7 दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ख्याति प्राप्त फुटबॉल टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31000 रुपए नकद एवं विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपए नकद एवं उप विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी फुटबॉल टीमों को सम्मान राशि भी दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में अतिथि जुगत बाई, पोहन साहू, जनपद सदस्य नरबद बाई चंद्रवंशी, ताराचंद साहू, इंद्रकुमार गंगबेर, अनीता हेमंत साहू,केवल दास साहू थे। प्रतियोगिता में 24 दिसंबर को पहला मैच मनेरी और रेंगाकठेरा के बीच खेला गया। जिसमें मनेरी ने एक गोल से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच में न्यू स्टार डोंगरगांव और मानपुर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें डोंगरगांव ने शानदार 6 गोल से जीत दर्ज किया। अंबागढ़ चौकी और मनेरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मनेरी ने दो गोल से जीत दर्ज किया। रविवार का आखरी मैच राजनादगांव और डोंगरगांव के बीच खेला गया। जिसमें राजनादगांव की टीम ने शानदार 3 गोल से डोंगरगांव को हराया। 25 दिसंबर को मनेरी और साल्हे के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच पुलिस लाइन राजनादगांव और भिलाई के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच खुर्सीटिकुल और राजनादगांव के बीच होगा।