राजधानी रायपुर के पास अभनपुर से बड़ी खबर आई है. यात्रियों से भरी एक एसी बस में अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैली और अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई. जिस बस में आग लगी वह महिंद्रा ट्रैवल्स की है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं.
बस में करीब 40 यात्री सवार थे
मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG19F0251 करीब 40 यात्रियों को लेकर जगदलपुर से रायपुर आ रही थी. तभी अभनपुर में मोहन ढाबा के पास अचानक बस में आग लग गई। अभनपुर में मोहन ढाबा के पास बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग के भयानक रूप लेने से पहले सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आगजनी की घटना में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई है. वहीं लोगों ने घटना की जानकारी अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी है.
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया है. यात्री बस में आग लगने का कारण एसी पाइप का फटना बताया जा रहा है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.