अंबागढ़ चौकी नगर के शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल अधिकारी मोरध्वज सोनवानी का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित ट्रायल के आधार पर सोनवानी का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 15 से 21 दिसंबर तक जारी है। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के शासकीय कर्मचारी-अधिकारी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।