रायपुर। छत्तीसगढ में सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई थी वहीँ अब इससे जुडी एक खबर आ रही है कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम भूपेश बघेल के फैसले के बाद प्रेम साय सिंह टेकाम ने पद से इस्तीफा दे दिया वहीँ सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल ने प्रेम साय सिंह टेकाम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।