रायपुर। प्रदेश के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है। इनमें रायगढ़ निगम का महापौर अनारक्षित, रिसाली महिला एससी,अंबिकापुर एसटी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।
निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया पूरी हुई है। लेकिन आगामी महीने में बोर्ड परीक्षा के पहले रिवीजन क्लासेस और सारी प्रक्रिया को देखते हुए टीचरों का उपलब्ध होना और स्कूल खोले रखना कठिनाई भरा होगा। वैसे भी सभी नगर पालिका निगम में सुचारु रूप से कार्य संचालन हेतु नगर में प्रशासक बिठाए गए है। जिससे निगम के सभी कामकाज प्रभावित ना हो। इसी सब कारणों से चुनाव मई महीने में संपन्न कराए जा सकते है।