भिलाई सड़क किनारे ठेला गुमटी वालों के कारण कब्जा हो रहा है। यही नहीं पार्किंग के नाम पर कहीं भी वाहनों को खड़ी करते हैं जिसके कारण जाम लगा रहता है। भिलाई निगम को शिकायत मिल रही थी कि सूर्य माल के सामने आइसक्रीम वाले, कुल्फी वाले गुपचुप वाले व खोमचा वाले अवैध रूप से व्यापार करते हुए गंदगी फैला रहे थे। नगर निगम भिलाई के जोन 1 के कमिश्नर रवि सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी बालकृष्ण नायडू अपने दल के साथ जाकर के जगह को करवाई कार्रवाई करते हुए जब्त किया। भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगों से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार का शहर में अवैध कब्जा ना करें। साथ ही गंदगी कहीं भी नहीं फैलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।