राजनांदगांव: अस्पताल परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या, आत्महत्या या किसी घटना का शिकार होने का लग रहा है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
*हत्या, आत्महत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस*
युवक के शव की बरामदगी के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।