New Hero Splendor Plus Xtec 2.0: न्यू जेन हीरो स्प्लेंडर दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, मिलेगा H-आकार का सिग्नेचर टेललाइट Hero MotoCorp ने New-Generation Splendor+ XTEC 2.0 को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 82,911 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। न्यू जेन हीरो स्प्लेंडर दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की 30वीं वर्षगांठ मना रही है और इसमें कई प्रीमियम और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर शामिल हैं। आइये जानते है Hero Splendor Plus Xtec 2.0 2025 की सम्पूर्ण जानकारी।
यह भी पढ़े: 300KM की धांसू रेंज के साथ आ गयी Lectrix NDuro Electric Scooter, मात्र ₹35,000 में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स
Splendor Plus Xtec 2.0 2025 Design Updates डिजाइन अपडेट
डिजाइन अपडेट Splendor+ XTEC 2.0 में हाई-इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (HIPL) के साथ नया LED हेडलैंप दिया गया है। इस कम्यूटर में एक नया H-आकार का सिग्नेचर टेललाइट भी दिया गया है, जो इसे एक अलग लुक देता है। हालांकि, मॉडल में पहले की तरह ही परिचित सिल्हूट बरकरार रखा गया है। यह एक आकर्षक डिजाइन है।
Splendor Plus Xtec 2.0 2025 Features फीचर्स
फीचर्स Splendor+ XTEC 2.0 में इको-इंडिकेटर के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर भी शामिल है। नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल में रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMI) के साथ-साथ कॉल, SMS और बैटरी अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। बेहतर सुरक्षा के लिए बाइक को हैजर्ड लाइट से अपडेट किया गया है। हीरो ने USB चार्जिंग, बेहतर आराम के लिए लंबी सीट और अधिक सुविधा के लिए हिंज-टाइप डिजाइन वाला बड़ा ग्लवबॉक्स जोड़ा है। 2024 Hero Splendor+ XTEC 2.0 को एक नया डुअल-टोन पेंट स्कीम भी मिलता है। साथ अन्य भी की फीचर्स मिल सकते है।
Splendor Plus Xtec 2.0 2025 Specifications स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन नई पीढ़ी की Splendor+ XTEC में 100 cc का इंजन लगा है, जो 8000 rpm पर 7.9 bhp और 6000 rpm पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क देता है। ये पावरट्रेन आइडल स्टॉप स्टार्ट सिस्टम (i3S) के साथ आता है, जो 73 kmpl की क्लेम्ड फ्यूल एफिशियंशी प्रदान करता है। अन्य भी की स्पेसिफिकेशन मिलेंगे।
यह भी पढ़े: Kawasaki को टक्कर देने Suzuki कंपनी ने लांच की Gixxer SF बाइक, 45 kmpl के माइलेज के साथ अट्रैक्टिव फीचर्स ने मचाया बवाल
Splendor Plus Xtec 2.0 2025 Colour and price कलर और कीमत
कलर और कीमत हीरो ने सर्विस इंटरवल को भी बढ़ाकर 6,000 किलोमीटर कर दिया है, जिससे रनिंग कास्ट भी कम होने वाली है। कंपनी 5 साल/70,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। नई स्प्लेंडर+ XTEC तीन डुअल-टोन कलर- मैट ग्रे, ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस रेड में उपलब्ध है। Splendor+ XTEC 2.0 की कीमत 82,911 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।