राजनांदगांव। शहर के त्रिवेणी परिसर के पास विवाद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो मोहल्लों के युवकों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक घायल होने की बात कही जा रही है। चर्चा यह भी है कि झगड़े के दौरान तलवार चलने जैसी स्थिति बनी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना संबंधी तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
update