The watermark is made by "Batch Image Watermark". Official website homepage: http://www.arwer.com (Upgrading to professional features will no longer display this information)
भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में जापानी ऑटो कंपनी Nissan अपनी पॉपुलर SUV Magnite Facelift ऑफर करती है। अगर आप भी इस गाड़ी का CNG वेरिएंट खरीदने का सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि सिर्फ ₹1 लाख की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी, तो चलिए पूरा हिसाब-किताब समझ लेते हैं।
Nissan Magnite Visia CNG की कीमत
निसान की ओर से Magnite Facelift का बेस वेरिएंट Visia CNG मार्केट में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.89 लाख रखी गई है।
अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो इसमें करीब ₹48,000 रोड टैक्स और लगभग ₹32,000 इंश्योरेंस जुड़ जाता है। ऐसे में इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग ₹7.69 लाख हो जाता है।
1 लाख डाउन पेमेंट के बाद EMI का हिसाब
अगर आप ₹1 लाख डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की रकम यानी लगभग ₹6.69 लाख बैंक से फाइनेंस करवाई जाएगी।
मान लीजिए बैंक आपको 9% ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) के लिए लोन देता है, तो आपको हर महीने लगभग ₹10,768 EMI देनी होगी।
कुल कीमत कितनी पड़ेगी?
सिर्फ गाड़ी की एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत ही नहीं, ब्याज भी जोड़ना होगा।
- 7 साल में आप कुल लगभग ₹2.35 लाख ब्याज देंगे।
- यानी गाड़ी की कुल लागत (ऑन-रोड + ब्याज) मिलाकर करीब ₹10.04 लाख हो जाएगी।
किनसे है मुकाबला?
Nissan Magnite Facelift का मुकाबला भारतीय मार्केट में इन पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से है:
- Maruti Brezza
- Hyundai Venue
- Kia Sonet
- Mahindra XUV 3XO
- Tata Nexon
- Kia Syros