सस्ता इंटरनेट और किफायती स्मार्टफोन आने के बाद भारत में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग (RMG) तेजी से पॉपुलर हुई। लाखों यूजर्स Dream11, MPL और RummyCircle जैसे ऐप्स पर खेलने लगे। लेकिन अब सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए Online Gaming Bill 2025 पेश किया है, जो संसद से पास होकर कानून बनने की ओर है।
भारत में रियल मनी गेमिंग की शुरुआत
भारत में रियल मनी गेमिंग की नींव 2006-2010 के बीच रखी गई, जब Ace2Three और RummyCircle जैसे प्लेटफॉर्म्स ने ऑनलाइन रम्मी गेम्स लॉन्च किए।
बड़ा बदलाव तब आया जब 2008 में Dream11 शुरू हुआ और 2012 में इसने फैंटेसी क्रिकेट विद रियल मनी का कॉन्सेप्ट पेश किया। देखते ही देखते यह हर क्रिकेट फैन के मोबाइल में पहुँच गया।
कानूनी मान्यता और तेज़ ग्रोथ
2017 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने Dream11 के फॉर्मेट को गेम ऑफ स्किल बताया। इससे इंडस्ट्री को कानूनी आधार मिला और निवेशक खुलकर सामने आए।
फिर आया 2016 का जियो बूम, जिसने इंटरनेट बेहद सस्ता कर दिया। इसी समय UPI पेमेंट्स ने इन प्लेटफॉर्म्स पर पैसे लगाना और निकालना आसान कर दिया।
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लाखों लोग एंटरटेनमेंट के लिए इन गेमिंग ऐप्स पर आ गए। इसी बीच भारी भरकम FDI भी आया और Dream11, MPL, Games24x7 जैसे स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन गए।
2023 तक भारत का ऑनलाइन गेमिंग मार्केट 3.7 अरब डॉलर का हो गया और अनुमान था कि 2029 तक यह 9.1 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। लेकिन इसमें से लगभग 86% रेवेन्यू सिर्फ रियल मनी गेम्स से आ रहा था।
Online Gaming Bill 2025 – क्या है नया कानून?
सरकार का कहना है कि रियल मनी गेमिंग की लत और आर्थिक जोखिमों को रोकना ज़रूरी है। इसी मकसद से Promotion & Regulation of Online Gaming Bill, 2025 लाया गया है।
बिल के मुख्य प्रावधान:
- रियल मनी गेमिंग (चाहे स्किल-बेस्ड हो या चांस-बेस्ड) – दोनों पर बैन
- बैंक और पेमेंट गेटवे – इनसे जुड़े ट्रांजेक्शन ब्लॉक करेंगे
- रियल मनी गेम्स के विज्ञापनों पर रोक
- सिर्फ फ्री-टू-प्ले और सब्सक्रिप्शन-बेस्ड गेम्स को छूट
- नियम तोड़ने पर 3 साल तक की जेल और जुर्माना
ई-स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
इस बिल का मकसद ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है, ताकि भारत के युवा सिर्फ पैसे के खेल में न फंसे, बल्कि स्किल और करियर बनाने वाले गेम्स की ओर बढ़ें।